}(document, "script")); प्रयागराज में एक साथ 9 बच्चों का हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार, पढ़िए विस्तार से - By Coverage India

प्रयागराज में एक साथ 9 बच्चों का हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार, पढ़िए विस्तार से - By Coverage India


कवरेज इंडिया न्यूज़ ब्यूरो प्रयागराज 

श्रावण मास के अंतिम सोमवार को प्रयागराज जनपद के झूंसी स्थित मृत्युंजय धाम आश्रम में सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया। सोमवार की सुबह 9:00 बजे से ही कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई जिसमें आचार्य उमाकांत द्विवेदी एवं स्वामी श्री श्यामानंद जी महाराज की परम सानिध्य में ब्राह्मण बटुकों का उपनयन संस्कार, समावर्तन संस्कार एवं वेदारंभ संस्कार कराया गया। 

आचार्य उमाकांत द्विवेदी एवं स्वामी श्री श्यामानंद जी महाराज के सानिध्य में एक साथ 9 ब्राह्मण बटुकों का विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उपनयन संस्कार कराया। इस अवसर पर ब्राह्मण बटुकों के साथ उनके माता-पिता भी शामिल हुए।  उपनयन संस्कार के बाद नियमानुसार सभी ब्रह्मण बटुकों ने सबसे पहले अपने माता-पिता से भिक्षा मांगी। इसके बाद सभी ने अपने आचार्य से दीक्षा ली। 


गौरतलब है कि इस उपनयन संस्कार में मदद फाउंडेशन के संस्थापक मंगला प्रसाद तिवारी एवं अमृता तिवारी के सुपुत्र रूद्र तिवारी का भी उपनयन संस्कार संपन्न हुआ। इस मौके पर स्वामी सर्वानंद सरस्वती, पं. कैलाश नाथ तिवारी, पं. मंगला प्रसाद तिवारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने