}(document, "script")); राजकुमार सिंह बने 'मदद फाउंडेशन' के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष - By Coverage India

राजकुमार सिंह बने 'मदद फाउंडेशन' के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष - By Coverage India


कवरेज इंडिया न्यूज़ ब्यूरो प्रयागराज 

सामाजिक संस्था मदद फाउंडेशन (Madad Foundation) ने राजकुमार सिंह को महाराष्ट्र राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। शनिवार को प्रयागराज स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर हुई बैठक में सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी में संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगला प्रसाद तिवारी (Mangla Prasad Tiwari) ने सर्वसम्मति से महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राजकुमार सिंह के नाम पर मुहर लगाई। इस सूचना के बाद राजकुमार सिंह के शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल व्याप्त है। बता दें कि राजकुमार सिंह मूल रूप से जंघई से सटे बभनियाव गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान समय में मुंबई के गोरेगांव वेस्ट में रह रहे हैं। राजकुमार सिंह धार्मिक एवम सामाजिक कार्यों में सदैव बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं इसके साथ ही गरीब, जरूरतमंद, निराश्रित, शोषित, वंचित व्यक्तियों की मदद हेतु सदैव तत्पर रहते हैं। हमसे हुई बातचीत में राजकुमार सिंह (Rajkumar Singh) ने बताया कि मैं हर संभव संस्था हित में कार्य करने की कोशिश करुंगा। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द पूरे महाराष्ट्र प्रदेश में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी जिससे भविष्य में महाराष्ट्र प्रदेश के अंदर संस्था को व्यापक रूप से फैलाया जा सके और जरूरतमंद एवं गरीबों की मदद की जा सके। आगे उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा चलाई जा रही 'रविवार की रसोई' (Ravivar Ki Rasoi) को महाराष्ट्र प्रदेश में भी शुरू करना मेरा लक्ष्य होगा जिसकी रूपरेखा हम बहुत जल्द तैयार कर लेंगे। गौरतलब है कि 'मदद फाउंडेशन' (Madad Foundation) संस्था द्वारा विगत कई वर्षों से 'रविवार की रसोई' (Ravivar Ki Rasoi) चलाकर प्रत्येक माह निराश्रित परिवारों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है। ठंड के मौसम में मदद फाउंडेशन संस्था द्वारा 'सर्दी के सिपाही' (Sardi Ke Sipahi) अभियान चलाकर निराश्रित एवं गरीब परिवारों तक कंबल, कपड़े, जूते, चप्पल, मफलर, स्वेटर, जैकेट आदि का वितरण भी किया जाता है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने