}(document, "script")); मुंगराबादशाहपुर : किशोरी से छेड़छाड़ आरोपित गिरफ्तार - By Coverage India

मुंगराबादशाहपुर : किशोरी से छेड़छाड़ आरोपित गिरफ्तार - By Coverage India


अभिनव ओझा, कवरेज इंडिया मुंगरा बादशाहपुर

मुंगराबादशाहपुर- स्थानीय क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोप में होमगार्ड की सेवा दे चुके आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया व पास्को एक्ट छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

सरोखनपुर गांव निवासी चन्द्रशेखर सिंह चौहान होमगार्ड जवान के रूप में सेवा दे चुका है।आरोप है कि रविवार शाम घर से दुकान पर जा रही किशोरी के साथ रास्ते में जोर जबरदस्ती करने लगा। किसी तरह से किशोरी ने खुद को छुड़ाया और अपने घर भाग गई घटना की जानकारी स्वजनों को दिया।स्वजनों ने उक्त घटना की जानकारी पुलिस को दिया और उक्त के विरुद्ध पास्को एक्ट व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया।इस संदर्भ में पूंछे जाने पर चौकी प्रभारी सतहरिया गंगा प्रसाद मिश्र ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने