}(document, "script")); संगठन की मजबूती और 2027 के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता: संजय गुप्ता

संगठन की मजबूती और 2027 के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता: संजय गुप्ता


कवरेज इंडिया न्यूज़ ब्यूरो प्रयागराज 

प्रयागराज। भाजपा प्रयागराज महानगर के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताकर उनको जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और कार्यकर्ताओं के सहयोग व मेहनत से ही ये संभव होगा। मंगलवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित हुए स्वागत समारोह में विभिन्न मोर्चा व प्रकोष्ठ तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता का भव्य स्वागत अभिनन्दन किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ता कमर कस लें। संगठन के प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जो भी दिशा निर्देश अभियान चलाए जाएं पार्टी कार्यकर्ता पूरी लगन व मेहनत के साथ उसे सफल बनाएं। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत बलिदान से सींची हुई पार्टी है और कार्यकर्ता निर्माण पार्टी का सिद्धांत है। 

भाजपा प्रयागराज महानगर के कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ संगठन हित में कार्य करें। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां एक सामान्य कार्यकर्ता अपनी मेहनत के दम पर संगठन के शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। महिला मोर्चा की तरफ से भी महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।एवं कार्यक्रम का संचालन पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय श्रीवास्तव ने किया। मुरारीलाल अग्रवाल, रणजीत सिंह, शैलेश पांडेय, मनोज कुशवाहा, प्रमोद मोदी, देवेश सिंह, पप्पू पांडेय, चंद्रा अहलूवालिया, गिरिजेश मिश्रा, राजेश गोंड, राघवेंद्र कुशवाहा, रवींद्र ho गांधी, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा, संजय सिंह, शोभिता श्रीवास्तव, रीता सिंह, आभा सिंह, स्मृति श्रीवास्तव आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने