}(document, "script")); भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल का महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश - By Coverage India

भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल का महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश - By Coverage India


कवरेज इंडिया न्यूज़ ब्यूरो प्रयागराज 

प्रयागराज। भाजपा झूसी आवास विकास मंडल अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला के कपड़े फाड़ते हुए नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और महिला संगठनों में भारी आक्रोश है।

वीडियो में दिखी दरिंदगी

वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि अनुराग अग्रवाल महिला के कपड़े खींचकर उसे अपमानित करने की कोशिश कर रहा है। इस अमानवीय कृत्य के दौरान महिला जोर-जोर से चिल्लाती रही, लेकिन आरोपी ने अपनी हरकत जारी रखी।

स्थानीय लोगों और संगठनों में आक्रोश

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय निवासियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और महिला संगठनों ने अनुराग अग्रवाल की गिरफ्तारी की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

पुलिस ने जांच के दिए आदेश

इस मामले पर प्रयागराज पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कहा है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

राजनीतिक बयानबाजी तेज

इस घटना को लेकर राजनीतिक माहौल भी गर्मा गया है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा पर महिला सुरक्षा के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। विपक्षी दलों ने अनुराग अग्रवाल को तुरंत पार्टी से निष्कासित करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

क्या भाजपा आरोपी के खिलाफ कोई सख्त कदम उठाएगी या फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा? यह देखना बाकी है।

वीडियो 




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने