}(document, "script")); प्रतापगढ़। आरटीओ विभाग की ताबड़ तोड़ करवाई, वाहन चालकों में मचा हड़कंप - By Coverage India

प्रतापगढ़। आरटीओ विभाग की ताबड़ तोड़ करवाई, वाहन चालकों में मचा हड़कंप - By Coverage India


शिवाकांत पाण्डेय। कवरेज इंडिया न्यूज़ ब्यूरो प्रतापगढ़ 

पट्टी।प्रतापगढ़ जनपद में वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने में आरटीओ विभाग शक्त हो गया है।  लगातार की जा रही कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा है। ए आरटीओ दिलीप गुप्ता शुक्रवार को सुबह दस बजे कार्यालय से निकले सर्वप्रथम महुली के आस-पास चेकिंग अभियान चलाया जहां पर उन्होंने चार गाड़ियों को सीज किया, और दर्जनों वाहनों के चालान काटे। जिसके बाद वह पट्टी आए। पट्टी में उन्होंने आठ गाड़ियों का ई-चालान किया और छोटे-बड़े तीन वाहनों को सीज किया। जिसके बाद वह आसपुर देवसरा की तरफ गए  हैं। इलाके में एआरटीओ के आगमन की जानकारी होने पर वाहन चालकों में हड़प्पा मचा है। वाहन चालक अपने वाहन लेकर इधर-उधर भागते हुए नजर आ रहे हैं।आरटीओ विभाग की बड़ी कार्रवाई पट्टी में देखने को मिला, जहां पर ओवरलोड ट्रक पानी और पेय पदार्थ से लदे दो ट्रैकों को जहां सीज किया गया। वहीं एक  डमफर को भी सीज किया गया है। इस दौरान ए आरटीओ दिलीप गुप्ता ने शुक्रवार को दिन में करीब एक बजे बताया कि वित्तीय वर्ष का यह अंतिम महीना है। जिन वाहनों के कागजात पूर्ण नहीं है ओवरलोड चल रहा है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आगामी दिनों में यह कार्रवाई और तेज़ की जाएगी। यह कार्रवाई जनपद में आज पूरे दिन चलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने