}(document, "script")); नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव का भव्य स्वागत, भारत माता की जय से गूंजा पट्टी - By Coverage India

नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव का भव्य स्वागत, भारत माता की जय से गूंजा पट्टी - By Coverage India


शिवाकांत पाण्डेय। कवरेज इंडिया प्रतापगढ़ 

पट्टी। बुधवार को पट्टी नगर के विवाह मंडप के पीछे विशाल परिसर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रतापगढ़ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव का भव्य स्वागत समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर "भारत माता की जय" के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह 'मोती सिंह' ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। 

दोपहर करीब 11 बजे आशीष श्रीवास्तव विवाह मंडप पहुंचे। मंच पर मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रताप सिंह और जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव का 51 किलो की माला से अभिनंदन किया गया। अपने संबोधन में पूर्व मंत्री ने आशीष श्रीवास्तव के विचारों और कार्यों की सराहना करते हुए भाजपा के कार्यों को ऐतिहासिक करार दिया। वहीं, जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने पट्टी विधानसभा के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और पार्टी की नीतियों के अनुरूप जिम्मेदारियों के निर्वहन का संकल्प दोहराया। 

नगर अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने भाजपा के कुशल नेतृत्व और जिलाध्यक्ष के पुनर्निर्वाचन पर प्रसन्नता जताई। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष रामचरित्र वर्मा ने कुशलता से किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राम आसरे शुक्ला, शिव कुमार चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, जिला पंचायत सदस्य संजय पाल, राम बोध पाण्डेय, सजीवन सोनी, मीडिया प्रभारी विनोद पाण्डेय, मुन्ना सिंह, देवेंद्र पाण्डेय, चंद्र प्रकाश पाण्डेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। यह आयोजन भाजपा की एकता और उत्साह का प्रतीक बना।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने