कवरेज इंडिया न्यूज़ ब्यूरो प्रयागराज
प्रयागराज। आज गुरूवार को भाजपा पार्टी कार्यालय सिविल लाइन्स प्रयागराज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “महिला लाभार्थी सम्मान कार्यकम” में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित व उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। मीडिया प्रभारी चंद्रा अहलूवालिया के अनुसार इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री कविता त्रिपाठी ने कहा कि "नारी शक्ति समाज की आधारशिला है और उनके सशक्तिकरण से ही एक समृद्ध और सक्षम राष्ट्र का निर्माण संभव है।" इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार, वित्तीय समावेशन और विभिन्न नई तकनीकों के प्रति जागरूक किया गया। केंद्रीय व प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुई 17 महिला लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें मधु यादव, नीतू आनंद, माया देवी, तारा आजाद, ज्योति निषाद, रेनू देवी,पद्मावती, रुबीना बानो, प्रीति निषाद, मंजू देवी, नीलम देवी, दीपमाला देवी,नीलम मौर्य, सीमा देवी, अंजली वर्मा शामिल हैं।
भारतीय जनता पार्टी में कार्यरत उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जो एकल माताएं हैं। उनके समर्पण, मेहनत और समाज में उनके योगदान को सराहते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यकम में पूर्व जिला अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, सदस्य राज्य महिला आयोग उ.प्र., प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता सिंह पासवान, क्षेत्रीय मंत्री वंदना सिंह, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रयागराज महानगर शिखा रस्तोगी , जिला महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती रीता सिंह, जिला उपाध्यक्ष स्मृति श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी चंद्रा अहलूवालिया, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा स्वारिका भारद्वाज, प्रिया कैथवास, सोनी लकमानी, विनीता गुप्ता, दीपमाला श्रीवास्तव, शिखा खन्ना और सोनी गुप्ता एवं समस्त महिला लाभार्थी व महिला मोर्चा पदाधिकारिगण उपस्थित रहे।