कवरेज इंडिया न्यूज़ ब्यूरो प्रयागराज
सामाजिक संस्था मदद फाउंडेशन (Madad Foundation) ने हेमंत दुबे को उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। गुरुवार को प्रयागराज स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर हुई बैठक में सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी में संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगला प्रसाद तिवारी (Mangla Prasad Tiwari) ने सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश प्रदेश महामंत्री के रूप में हेमंत दुबे के नाम पर मुहर लगाई। इस सूचना के बाद हेमंत दुबे के शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल व्याप्त है।
बता दें कि हेमंत दुबे मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले हैं। हेमंत धार्मिक एवम सामाजिक कार्यों में सदैव बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं इसके साथ ही गरीब, जरूरतमंद, निराश्रित, शोषित, वंचित व्यक्तियों की मदद हेतु सदैव तत्पर रहते हैं। हमसे हुई बातचीत में हेमंत दुबे ने (Hemant Dubey) ने बताया कि मैं हर संभव संस्था हित में कार्य करने की कोशिश करुंगा। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द पूरे प्रदेश में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी जिससे भविष्य में प्रदेश के अंदर संस्था का विस्तार व्यापक रूप से किया जा सके और जरूरतमंद एवं गरीबों की मदद की जा सके।
आगे उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा चलाई जा रही 'रविवार की रसोई' (Ravivar Ki Rasoi) को प्रदेश के अन्य जनपदों में भी शुरू करना मेरा लक्ष्य होगा जिसकी रूपरेखा हम बहुत जल्द तैयार कर लेंगे। गौरतलब है कि 'मदद फाउंडेशन' (Madad Foundation) संस्था द्वारा विगत कई वर्षों से 'रविवार की रसोई' (Ravivar Ki Rasoi) चलाकर प्रत्येक माह निराश्रित परिवारों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है। ठंड के मौसम में मदद फाउंडेशन संस्था द्वारा 'सर्दी के सिपाही' (Sardi Ke Sipahi) अभियान चलाकर निराश्रित एवं गरीब परिवारों तक कंबल, कपड़े, जूते, चप्पल, मफलर, स्वेटर, जैकेट आदि का वितरण भी किया जाता है।